सरायपाली

सरायपाली : चावल को लेकर मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली. चमेली साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम दुलारपाली में रहती है । अपने माता पिता के साथ रहकर घरेलु कार्य करती है उनके भैय्या भाभी एवं भतीजी लोग उनके माता पिता से अलग रहकर कमाते खाते है। दिनांक 11.09.2022 को दोपहर 03.30 बजे उनकी भाभी रीता साहू व भतीजी कु0 प्रियंका साहू द्वारा खाने के लिये रखे चावल को जबरदस्ती खींचते ले जा रहे थे उनके द्वारा मना करने पर भाभी रीता साहू एवं भतीजी कु0 प्रियंका साहू एक राय होकर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये उनके सिर के बाल को पकडकर खींचते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में पटक दिये जिससे उनके दाहिने हाथ के बीच उंगुली,गला, बांये हाथ के कलाई चोटे आई है। ये दोनो आये दिन हमारे साथ झगडा विवाद करते रहते है। घटना को उनकी मां पुर्णिमा साहू व बडे भाई जयप्रकाश साहू देखे एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!