बसना

बसना: सूने मकान से कीमती जेवरात पार

बसना. आरक्षी केद्र में रहमान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छोटे टेमरी में रहता है ड्रायवरी का काम करता है । दिनांक 12.05.2023 को अपने परिवार के साथ बडे भाई के क्रियाक्रम में ग्राम पिपरौद थाना सांकरा गये थे। दिनांक 14.05.2023 को डेढ सास सितारा बेगम ने फोन के माध्यम से बताई कि तुम्हारे घर के सामने दरवाजा का ताला टूटा हुआ है आलमारी का दरवाजा खुला हुआ है बोलने पर करीबन सुबह 07.00 बजे घर छोटे टेमरी आकर देखे तो घर के सामने दरवाजा का ताला टूटा था एवं आलमारी खुला था। आलमारी में पुराना सोने के कान का झुमका करीब 12 ग्राम, पुराने चांदी का पायल एक जोडी करीब 300 ग्राम एवं नगदी रकम 60,000 रूपये रखा हुआ था जो आलमारी में नहीं था। कोई अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे पुराना सोने के कान का झुमका करीब 12 ग्राम किमती 25000 रूपये, पुराने चांदी का पायल एक जोडी करीब 300 ग्राम किमती 5000 रूपये एवं नगदी रकम 60,000 रूपये, जुमला रकम 90,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 13 एवं 14/05/2023 के दरम्यानी रात को चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!