छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्तियां

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर सहायक ग्रेड III के पद पर भर्ती कर रहा है। भर्ती अभियान का लक्ष्य प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 143 पदों को भरना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन का स्टेप्स दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 62,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। भर्ती अभियान 143 पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें से 72 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 23 और 28 रिक्तियां क्रमशः अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के लिए हैं। वहीं, 20 रिक्तियां अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के लिए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। इसके बाद किसी का भी फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा की घोषणा कर दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम उम्र सीमा 30 साल होनी चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी राज्य का वास्तविक निवासी है तो 1 जनवरी, 2023 तक सीमा 40 वर्ष है।

शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता भी घोषित कर दी गई है। जिसके मुताबिक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्ष की योग्य डिप्लोमा डिग्री भी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सैलरी
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सहायक ग्रेड 3 के लिए अभ्यर्थी का चयन होने के पर लेवल 4 के तहत 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रति माह का वेतन मिल सकता है।

ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
– अब फॉर्म भरें और सबमिट करें।
– डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फाइनल सबमिट करें।
– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!