सरायपाली : शासकीय महाविद्यालय में रसायन शास्त्र परिषद का हुआ गठन

सरायपाली. स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य डॉ. ए एल पटेल के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष शब्या पटेल के निर्देशन में रसायनशास्त्र परिषद का गठन किया गया |
इसमें अध्यक्ष सागर वर्मा, उपाध्यक्ष रबिना प्रधान, सचिव ऋतुराज साहु, सहसचिव सरोज कुमार भोई, कोषाध्यक्ष सागर वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हिमाद्री चौधरी, नेहा त्रिपाठी, नंदिनी नायक, ज्योति प्रधान, तनुजा दास, आयुष तिवारी, राहुल चौहान, सीमारानी प्रधान, विभूतिभूषण दास, वंशीता अग्रवाल, तेजराम पटेल, अनीता साहु, हेमकुमारी नायक, मरूफा अंजुम, स्वागत सिंघ का चयन किया गया | विभागाध्यक्ष शब्या पटेल ने रसायनशास्त्र परिषद के उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की | प्राचार्य डॉ. एएल पटेल ने परिषद के सदस्यों को रसायन विज्ञान परिषद द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों और रसायनशास्त्र विषय में रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की |
इस अवसर पर अतिथि सहायक प्राध्यापक अमीरचंद अग्रवाल, प्रयोगशाला तकनीशियन संतोष कुमार गौड़ सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |
























