
रिपोर्ट – ललित मुखर्जी
काकाखबरीलाल पिथौरा – समीपस्थ ग्राम हरदी के शा.प्रा.शाला मे 69 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।सर्वप्रथम ध्वजारोहण प्र.पा.पालेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर झंडा सलामी दी गई ।इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा गांव मे प्रभात फेरी निकाली गयी जिसमे विजय ” विश्व तिरंगा प्यारा “, ” हम होगें कामयाब ” ,” हिन्द देश के निवासी “आदि गीतो से वातावरण देशभक्तिपूर्ण हो गया।प्रभातफेरी के बाद शाला प्रागंण मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा कर की गई । सांस्कृतिककार्यक्रम मे मुख्य अतिथि उदेराम निषाद अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ,अध्यक्षता पालेश्वर सिंह ठाकुर ,विशेष अतिथि मे लखन निषाद अध्यक्ष मजदूर संघ ,चेतना डोंगरे उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ,कौशिल्या यादव पंच ,पिली निषाद पंच , सूरजा ध्रुव पूर्व सरपंच धनोरा , देवकुंवर ध्रुव थे । कार्यक्रम मे देश रंगीला , महुआ झरे,सुनो गौर से,तरी हरी ना – ना आदि गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया जिसमें दर्शकों ने तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और साथ कई आकर्षक ईनाम भी दिया । कार्यक्रम के अंत मे शाला परिवार द्वारा सभी स्कूली बच्चों को कापी व पेन दिया गया । कार्यक्रम का संचालक नरसिंह डोंगरे द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे उदल निषाद ,मंशीर ध्रुव, सुनीता अनंत,दीपाली ध्रुव, रोशन ध्रुव व स्कूली बच्चों का सराहनीय योगदान रहा ।

























