बसना

बसना : जगदीशपुर कि ओर से आ रहे बाईक ने मारी ठोकर मामला दर्ज

सुरेश नायक ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लाखागढ थाना पिथौरा निवासी है रोजी मजदुरी का काम करता है । दिनांक 01 जून को रात्रि 09 बजे मेरा पुत्र चन्द्रप्रकाश ऊर्फ करण बंजारा अपनी पत्नी के साथ अपनी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG06 GR 7427 से बसना से ग्राम गेर्राभांठा जा रहे थे कि जगदीशपुर की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG06 GC 6476 का चालक जो कि अपने मोटर सायकल में तीन लोग थे तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरे पुत्र चन्द्रप्रकाश ऊर्फ करण बंजारा गिर कर बेहोश हो गया। जिसे ग्राम गेर्राभांठा के कन्हैया बंजारा अग्रवाल नरसिंग होम बसना में लाकर भर्ती कर मुझे सूचना दिये मेरा  पुत्र दिनांक 10.06.2022 तक अग्रवाल नरसिंग होम अस्पताल बसना में ईलाज करा रहा था पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!