छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कायम कि मिसाल बेटी को सरकारी स्कूल में कराया दाखिला

अंबिकापुर (काकाखबरीलाल) .निजी विद्यालयों की चकाचौंध और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की होड़ में बच्चों के पालकों में निजी विद्यालयों में दाखिला को लेकर होड़ मची रहती है, ऐसे में सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने अपनी बेटी ईशानी रंजन का सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिल कराकर एक उदाहरण पेश किया है.
दरअसल, देश भर में सरकार द्वारा अंग्रेजी मॉडल स्कूल संचालित किया जा रहा है. इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने अपनी बेटी ईशानी रंजन का एडमिशन अंबिकापुर के गद्दी पारा स्थित अंग्रेजी मॉडल स्कूल में कक्षा दूसरी में कराया है. यह न केवल जिले बल्कि प्रदेश के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक उदाहरण है, जो बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल कराने से कतराते हैं. शायद ही कोई प्रशासनिक अधिकारी ऐसा हो जो अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराते हों.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!