सरायपाली : लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बगईजोर का अनुराम अजगले नामक व्यक्ति चौक के पास लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस की टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी अनुराम अजगले पिता दानीराम अजगले उम्र 32 वर्ष साकिन शीतलपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 100ml भरी जुमला 100ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 100रू. , 04 नग डिस्पोजल ग्लास, जुमला किमती 110 रुपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क)-LCG के तहत मामला दर्ज किया गया मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया

























