बिलासपुर

चचेही डेम में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे 5 युवक, मौज-मस्ती करते डेम की गहराई में पहुंचे, 2 युवकों की डूबने से मौत

कलमीटर के चचेही डेम में पिकनिक मनाने आए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई. दोस्तों ने एक अन्य युवक को बचा लिया. घटना की सूचना मिलते ही कोटा SDOP व रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँची थी. शनिवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटर के पास बड़ी दुर्घटना घटित हो गई. दरअसल बिलासपुर के दयालबंद से पांच युवक कलमीटर चचेही डैम पिकनिक मनाने गए थे. इसी बीच पांचों युवक डैम में नहाने के लिए उतरे. आकाश कश्यप और अंकित सहित अन्य एक युवक पानी के बीच डैम की गहराई में चले गए. इस बीच दो दोस्तों ने आकाश और अंकित को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों डैम की इतनी गहराई में जा चुके थे कि बाकी दोस्त उन्हें बचा नहीं सके. जिसकी वजह से डैम में डूबने से आकाश और अंकित की मौत हो गई. आपको बता दें कि यह घटना दोपहर 3:00 बजे की है. जहां शनिवार को अंकित का जन्मदिन था और यह सभी पांचों दोस्त डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे. यह पांचों युवक मौज मस्ती कर रहे थे. इसी बीच यह घटना घटित हो गई. रतनपुर पुलिस घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची और डूबे हुए शव को तत्काल डैम से निकाला. शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर आए. जहां डॉक्टर ने प्रशिक्षण के बाद 2 को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक को रतनपुर में ही इलाज के लिए रखा गया है. पंचनामा कर शव मर्च्युरी भिजवा दिया गया है. परिजनों मामले की सूचना दे दी गई है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!