महासुमंद

महासमुंद:धारदार चाकू से मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सोनू ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चण्डी गेट के पास बिरकोनी मे रहता है, कक्षा 5वी तक पढा है, रोजी मजदुरी का काम करता है,

दिनांक 07.03.2024 के सुबह 07.00 बजे स्वयं और दोस्त जितेन्द्र कुमार ध्रुव चाय पीने के लिये देवांगन चाय दुकान गये थे, चाय पी रहे थे उसी समय गांव का सुभाष ध्रुव, अमन ध्रुव, मिट्ठू निषाद आये और मोबाईल ले जाने की बात को लेकर तीनो एक राय होकर दोनो को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, पत्थर एवं धारदार चाकू जैसा हथियार से मारपीट किया। मारपीट करने से माथा , जबडा के पास चोट लगा है, दोस्त जितेन्द्र कुमार ध्रुव के सिर, गला के पास चोट लगी है। घटना को देवांगन चाय दुकान का संचालक प्रकाश देवांगन, दयालू पटेल देखे सुने है पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!