छत्तीसगढ़

डायल 112 की टीम ने कुएं में गिरे बैल की बचाई जान

पानी पीने के चक्कर में एक बैल कुएं के अंदर गिर गया। बैल बाहर निकलने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर कुछ लोगों ने कूएं के भीतर देखें। सूचना डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गिरने के कारण बैल को सामान्य चोटे आई है। लोगों ने बैल को पानी पिलाने के बाद छोड़ दिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा क्षेत्र के मन्नाडोल में कुएं हैं। इसमें सुरक्षा घेरा नहीं है। मंगलवार को सुबह 9 बजे एक बैल पानी पीने के चक्कर में कुएं के अंदर छांककर देखा। बैलेंस बिगड़ने के कारण वह कुएं के अंदर गिर गया। घटना के बारे में पता चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद बैल को निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन,बैल को बाहर निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस की डायल 112 में फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच करने तत्काल मौके पर पहुंची। कूएं के अंदर घंटों रहने के कारण बैल थक चुका था। पुलिसकर्मियों ने रस्सी की मदद से कुएं के अंदर गए। बैल को रस्सी से फंसाकर खींचा गया। घंटे भर भारी मशक्कत करने के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल 112 ने कुएं के चारों तरफ सुरक्षा के लिए घेरा बनाने की समझाइश दी, ताकि जानवार से लेकर कोई बच्चे गलती से भी नीचे न गिरे। यहां से गुजरने वाले लोग सुरक्षित रहें। इसके बाद डायल 112 के स्टाफ वापस लौट गए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!