छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रेक पर युवती की मिली संदिग्ध अवस्था में लाश

उरगा के समीप रेलवे ट्रेक पर एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगों ने लड़की की क्षत-विक्षत लाश देखी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसके शरीर में जख्म के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि, उरगा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. रेलवे कर्मी सुबह जब काम पर निकले तो युवती की लाश देखी गई और उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना मिलने पर उरगा टीआई राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया और जांच कार्रवाई शुरू की गई. वहीं ग्रामीणों की माने तो सुबह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे और लाश को देखा तो उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया होगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!