छत्तीसगढ़

पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ अश्लील हरकत करने के खिलाफ आरोप दर्ज

अंबागढ चौकी के एनिशपुरी गोस्वामी पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ अश्लील हरकत करने के खिलाफ आरोप दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शहर की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला अंबागढ़ चौकी थाने पहुंचा है। पशु चिकित्सालय प्रभारी डां मनभरण विश्वकर्मा के अश्लील हरकतों से तंग आकर छात्रा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद मामले की पुष्टि करते हुए जांच की जा रही है। गौरतलब है कि लंबे समय से अंबागढ़ चौकी शहर में पदस्थ डॉक्टर के खिलाफ महिला उत्पीड़न से संबंधित पूर्व में भी शिकायत थाने तक पहुंची है। लेकिन डॉक्टर के पहुँच के चलते मामलों में कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की जा रही है। अब देखना ये है कि इस मामले में चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!