बसना
बसना : यहां के खेत में दिखा तेंदुआ

बसना । वनपरिक्षेत्र के ग्राम बंसुला के एक खेत में तेंदुआ देखे जाने से आसपास इलाके में हडकंप मच गया। जिसकी सूचना लोगो ने वन अमले को दिया। सूचना पर वन अमला एवं पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगो को आसपास के इलाके में नही जाने की हिदायत दे रही है। वनमण्डलाधिकारी ने तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि करते हुवे बताया कि सूचना पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी,
उपवनमण्डलाधिकारी के साथ एसडीएम, टी आई मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रण किया जा रहा है। वह इलाका बाहरी होने के कारण वन्य प्राणी देखे जाते है ।
AD#1

























