रायगढ़

अखिल भारतीय अघरिया समाज के महिला मंच (नारी शक्ति) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 26 मार्च को.

रायगढ़(काकाखबरीलाल)। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के तत्वावधान में अघरिया महिला मंच(नारी शक्ति) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 26 मार्च को कोतरा रोड रायगढ़  स्थित अघरिया सदन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा,
जिसमें समिति की महिला सदस्यों के साथ-साथ रक्तदान प्रेमी महिलाएं रक्तदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगी।
केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल ने बताया कि महिलाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने व महिला सशक्तिकरण के बढ़ावा देने के तहत यह रक्तदान शिविर अघरिया सदन में लगाया जा रहा है। जो सुबह 11 बजे से आरंभ होगा,

अघरिया महिला मंच (नारी शक्ति) ने सभी सदस्यों व जागरूक महिलाओं से अपील की है कि वह इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लें व खुद रक्तदान करें और दूसरों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल,महासचिव दीनदयाल पटेल, सह सचिव धनन्जय पटेल, सयोजिका प्रेमशीला नायक, सयोंजक प्रेमशंकर पटेल,संरक्षक त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक सरायपाली ,नरेश्वर शैलानी सेतराम पटेल,तुलसी राम,मनोहर पटेल ,मीडिया सचिव विजय पटेल एवं क्षेत्रीय समिति के सभी पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं. महिलाओं से संपर्क करके इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!