सरायपालीमहासमुंद

तयसमयावधि में भंवरपुर – बड़े साजापाली मार्ग पूर्ण होंने में संशय…ठेकेदार को राशि भुगतान नहीं होने से सड़क निर्माण की गति हुई धीमी

भंवरपुर। भंवरपुर से बड़ेसाजापाली मार्ग बनने से कइयों गांवों की जीवन रेखा में सुधार होने वाला है। इस सड़क निर्माण का पूर्ण होने का इंतजार आसपास गावों के हजारों ग्रामीण कर रहें हैं लेकिन सड़क निर्माण की गति देख तय समयावधि में निर्माण पूर्ण होना मुश्किल लग रहा है।

बता दें कि भंवरपुर से बड़ेसाजापाली लगभग 34 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क को सत्र 2021-22 में स्वीकृत हुई थी जो मार्च 2024 में पूर्ण होना है लेकिन इस सड़क निर्माण में संबंधित ठेकेदार को भुगतना नहीं होने से गति में ब्रेक लग गया है। दरसल भंवरपुर – बड़ेसाजापाली मार्ग की कुल लम्बाई 17.400 किलोमीटर है इस सड़क निर्माण में तयसमयावधि में पूर्ण करने के लिए अभी काफी तेजी से काम चल रहा था की अचानक निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गयी है। इस सम्बंध में सम्बंधित ठेकेदार प्रतिनिधि से जानकारी लेने पर बताया कि विभाग के द्वारा भुगतना न करने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे कार्य की गति धीमी हो गयी हैं। बता दें कि उक्त सड़क में डब्लू एम एम प्रथम लेयर का कार्य लगभग 04 किलोमीटर पूर्ण हो चुकी है और जीएसबी का पहला लेयर 17 किलोमीटर एंव दूसरा लेयर लगभग 08 किलोमीटर तक पूर्ण हो चुका है अब इस सड़क में डामर का कार्य शुरू होना था लेकिन ठेकेदार की मानें तो विभाग के अधिकारियों के द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से सड़क निर्माण का कार्य की गति धीमी हो गयी है। साथ ही उड़ेला – जमनीडीह – बनडबरी एंव आसपास के ग्रामीणों से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य अभी काफी तेज गति से चल रहा था फिर अचानक कुछ दिनों से सड़क निर्माण का कार्य धीमा हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया की अगर इस बार भी यह सड़क तय समयावधि में पूरा नहीं हुआ तो उन्हें इस साल भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी लेने पर पता चला कि ठेकेदार द्वारा तय तिथि में उक्त सड़क को पूर्ण करने के लिए अत्यधिक मात्रा में संसाधन लगाकर सड़क निर्माण कार्य को काफी तेज गति से किया जा रहा था इसके लिए पास के ही गांव में डामर प्लांट भी लगाया जा चुका है लेकिन अब लोकनिर्माण के अधिकारियों के द्वारा भुगतान की राशि नहीं देने से सड़क निर्माण की गति धीमी पड़ गयी है अगर ऐसा ही स्थिति रहा तो तय समयावधि में सड़क का पूर्ण हो पाना फिलहाल मुश्किल हो सकता है।

    दिवाली के बाद से नहीं हुआ भुगतान जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है – प्रतिनिधि ठेकेदार

इस सम्बंध में ठेकेदार प्रतिनिधि से चर्चा किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य तय समयावधि में पूर्ण करने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा था जिसके कारण हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली के बाद से अब तक हमें विभाग के द्वारा भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण अब कार्य की गति धीमी हो गयी है। विभाग के द्वारा राशि का भुगतान जितनी जल्दी किया जाएगा उतनी जल्दी सड़क निर्माण कार्य की गति में तेजी आएगी।

वहीं निर्माण कार्य से संबंधित अधिक्षण अभियंता का कहना है कि भुगतान की स्थिति को मैं देखता हूँ भुगतान हो रहा है कि नहीं – तोमर ( अधिक्षण अभियंता , सर्कल रायपुर)

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!