छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत समस्त कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत समस्त कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. कृषि विभाग जिला रायपुर के उप संचालक राजेन्द्र कुमार कश्यप ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही पात्र कृषकों को देने एवं फर्जीवाडे को रोकने हेतु ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है.उन्होंने बताया कि, ई-केवाईसी कराने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है या लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते हैं.

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समस्त पंजीकृत कृषकों का ई-केवाईसी कराने हेतु जिला स्तर पर विकासखंडवार नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी तथा कर्मचारियों की नियुक्ति कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने हेतु जिम्मेदारी दी गई है. नोडल अधिकारियों को संबंधित विकासखंड में लगातार मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में ई-केवाईसी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि जिला रायपुर ने देने हेतु निर्देशित किया गया है.

विकासखंड धरसीवां के लिए सहायक संचालक कृषि ममता पाटिल, विकासखंड आरंग के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी दीपक कुमार नायक, विकासखंड अभनपुर के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एम.डी.ओझा को तथा विकासखंड तिल्दा के लिए सहायक मिट्टी प्रशिक्षण अधिकारी मनीष दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!