छत्तीसगढ़

महांसमुद: भक्तिमय रहा पुरा शहर 31 सौ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले महासमुंद शहर में कल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन कल मंगलवार को महामाया मंदिर प्रांगण से बड़े धूमधाम के साथ 31 सौ महिलाएं पीली व लाल साड़ी पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुई।

कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग स्थित चौक चौराहे होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में प्रथम पंक्ति में दुर्गावाहिनी की बहनों ने हाथों में तलवार लिए आगे आगे जय घोष के नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया।
इस दौरान एक रथ में लड्डू गोपाल और दूसरे रथ में कथा वाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज सवार थे। उनका जगह जगह विभिन्न समाज द्वारा पुष्पवर्षा व आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया गया। महिलाएं स्वस्फूर्त अपने घरों से पूजा की थाली लिए बड़े ही भक्तिभाव से लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते दिखीं।

मालूम हो कि रायपुर रोड स्थित दादाबाड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन कल नगर पुरोहित पंकज महाराज ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश एवं पंचदेव की पूजा-अर्चना की। इस पूजा में नगरवासियों की ओर से मुख्य यजमान के तौर पर विधायक विनोद कुमार चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर व ललिता चंद्राकर  शामिल हुए। वरुण देव का आव्हान करते हुए महिलाएं महामाया मंदिर से कलश में जल लेकर यात्रा में निकली। कलश यात्रा मुख्य मार्ग पर स्थित चौक चौराहे होते हुए दादाबाड़ा कथा स्थल पर समाप्त हुआ। इस मौके पर कथा वाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने आशीर्वचन में कहा कि महासमुंद नगर में भव्य कलश यात्रा और यहां के लोगों में भक्तिभाव देख कर वृंदावन की दूरी का आभास नहीं हो रहा।

इसके पहले कलश यात्रा में डीजे और धुमाल की भक्तिमय धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में 30 दुर्गावाहिनी की महिलाएं हाथों में तलवार लिए सनातन धर्म जय घोष के नारे लगाते हुए आगे आगे चल रहे थे। कलश यात्रा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर लड्डू गोपाल लेकर यात्रा के साथ चल रहे थे।

लोगों ने मुख्य यजमान का तिलक लगा कर उनका स्वागत किया। कलश यात्रा का स्वागत नीलकंठ चौक पर महाराष्ट्रीयन तेली समाज व साकरकर परिवार द्वारा किया गया। इसी प्रकार बिठोवा टाकिज चौक पर माकड़े परिवार एवं राजपूत क्षत्रिय समाज, सुमित बाजार के पास कोचर परिवार, आनंद टेलर्स, अंबेडकर चौक पर भाउराम साहू, मदनकार परिवार, महेश्वरी समाज, चंद्रनाहू कुर्मी समाज, सैफी पेट्रोल पंप के पास सब्जी विक्रेता संघ, बग्गा स्टोर के सामने मां शारदा सत्संग समिति, स्वामी चौक पर करण महंती समाज, धर्मेंद्र महोबिया परिवार, नेहरू चौक पर साहू, ब्राह्मण व जैन समाज, नगर पालिका के समक्ष बंग समाज एवं नपा कर्मचारी संघ, कचहरी चौक हनुमान मंदिर समिति, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, नरेश नायक, महाविद्यालय छात्र संघ, बरोड़ा चौक व्यापारीगण एवं गायत्री परिवार, शास्त्री चौक पर युवा पहल मंच, सतबहिनीया चौक पर मंदिर समिति, गुडरूपारा में नव युवक मित्र मंडल तथा गांधी चौक पर सोनी व जैन समाज द्वारा पुष्पवर्षा व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!