छत्तीसगढ़

महांसमुद: कांग्रेस नेता के बेटे की मौत…

महासमुंद जिले में होली खेलकर नहाने के लिए तालाब गए किशोरों की टोली में तीन किशोर डूब गए थे, जिनमे दो की हालत गंभीर थी, वहीं एक की मौत हो गई थी। घटना में रायपुर के निजी अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती छात्र लक्ष्य चन्द्राकर 17 वर्ष का रविवार सुबह निधन हो गया। चिकित्सको ने मृत घोषित किया। वे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर के ज्येष्ठ पुत्र थे। घटना में अबतक कलश वाघमारे सहित दो छात्र की जान जा चुकी है। वहीं नगर के निजी अस्पताल में डूबने वाले तीसरे छात्र दिव्यांशु कर्माकर 17 का उपचार जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरोंडाबाजार की है।शुक्रवार को सुबह होली खेलने के बाद केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं के किशोरों की टोली नहाने के लिए जिला मुख्यालय से सात किमी दूर ग्राम बरोंडाबाजार के तालाब पहुचे। यहां नहाने के लिए किशोर कूद गये। तीन किशोर गहरे पानी मे चले गए। डूबते किशोरों को देखकर साथ गए लोगों ने शोर मचाया। तब रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रुके और सहायता करने आगे बढ़े। ग्रामीणों ने गम्भीर स्थिति में तीन किशोरों को बाहर निकाला। दोपहिया से इन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां केंद्रीय विद्यालय कक्षा 12 वी वाणिज्य संकाय के छात्र कलश वाघमारे 17 निवासी पुराना मछली बाजार को मृत घोषित किया गया। शनिवार को कलश का अंतिम संस्कार किया गया। गम्भीर रूप से घायल कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय के छात्र लक्ष्य चन्द्राकर को रायपुर रिफर किया गया था, जिन्हें रविवार को मृत घोषित किया गया। कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय के ही छात्र अयोध्या नगर निवासी दिव्यांशु कर्माकर का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!