छत्तीसगढ़

नगर के युवा व्यवसायी SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नगर के युवा व्यवसायी, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने रविवार की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल किसी कारण का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर के बस स्टैंड के पास एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले उमेश पंडा 38 वर्ष ने अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उमेश पंडा समीपस्थ ग्राम संबलपुर के मूल निवासी है। जो कि हाल फिलहाल भानुप्रतापपुर के कर्मचारी कॉलोनी में निवासरत थे। घटना रविवार की शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा मौके पर जाकर शव को पंखे से नीचे उतारा गया और पंचनामा बनाया गया। आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!