बसना : वन्यजीव की शिकार करने वाले गोला बारूद के साथ आरोपी गिरफ्तार

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला- जंगली जानवरों के शिकार के मामले में वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी वन्यजीवों का शिकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसना ब्लॉक के बड़े साजापाली वृत्त परिसर के कक्ष क्रमांक 326 पुराना बेलटिकरी बुंदेलाभाटा जंगल में कुछ संदिग्ध लोगों के द्वारा बंदूक लेकर वन्य प्राणियों के शिकार की योजना बनाऐ जाने की सूचना पर बसना वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला , वनपाल वीरेंद्र कुमार पाठक और उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही की आरोपियों के कब्जे से बंदूक के छर्रे , गोली , बारूद जप्त किया है वहीं दो शिकारी मौके से फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बसना ब्लाक के बुंदेलाभाटा जंगल में घेराबंदी कर वन्य प्राणियों के शिकार की कोशिश कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वहीं अन्य चार आरोपी जिनमें दो के पास बंदूक भी था भागने में सफल हो गए, पकड़े गए आरोपियों में एक बसना ब्लॉक के बड़े साजापाली का निवासी है तो वही तीन अन्य आरोपी रनकोट, सरसीवा क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनके पास से वन विभाग ने शिकार में उपयोग में लाया जाने वाले बंदूक के छर्रे, बारूद , गोली अन्य सामानों के साथ एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है वही फरार आरोपियों की भी वन विभाग की टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार आरोपी जंगल में जो भी वन्य प्राणी चाहे हिरण ,सांभर ,चीतल या अन्य कोई भी वन्य प्राणी मिलता तो उसका शिकार करते लेकिन शिकार के पूर्व ही मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया आपको बता दें कि गर्मी आते ही इस तरह के शिकारी वन्य प्राणियों को शिकार करने के लिए निकल जाते हैं अब देखना यह है कि फरार आरोपियों को वन विभाग कब तक पकड़ पाता है गिरफ्तार किए गए आरोपों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है|























