छत्तीसगढ़

प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे नहीं रहे

प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। चौकसे ने आज सुबह सवा 8 बजे अंतिम  सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में होगा।

83 वर्षीय चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं। कई पाठक उनके लेखन के मुरीद थे। हाल ही में उन्होंने एक अखबार में अपने कॉलम की अंतिम किस्त लिखी थी।चौकसे की अंत्येष्टि बुधवार शाम 5 बजे  इंदौर में की जाएगी।

चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे। कपूर परिवार और सलीम खान के परिवार के तो वह बहुत करीब थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!