छत्तीसगढ़

महांसमुद : अंतर्राज्यीय उठाईगीरी नट गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

 

प्रार्थिया चंचल वाणी सा0 दलदली रोड़ नयापारा महासमुंद गुरूनानक स्व-सहायता समूह रेडी टू ईट पोषण आहार की सचिव थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 27.10.21 को 15ः00 से 16ः00 बजें के मध्य भारतीय स्टेट बैंक से 1,08,000 रूपयें निकाल कर अपने स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष थीपो तांडी के मेस्ट्रो स्कूटी क्र0 सीजी 06 जी.ई/2240 के डिक्की में रखे और केनरा बैंक महासमुंद के सामने आकर स्कूटी को पार्क कर केनरा बैंक में लोन के संबंध में पूछताछ करने अंदर गई बाहर आने पर डिक्की का ताला टूटा हुआ देखकर डिक्की को खोलने पर डिक्की में रखे 500-500 रूपयें के दो बंडल 50 रूपयें का एक बंडल एवं 500 के 6 नग नोट नही था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति डिक्की का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया था। थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी एवं मशरूका का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उठाईगीरी की घटना को देखते हुये सायबर सेल एंव समस्त थाना प्र्रभारियों को बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगो पर नजर रखने व उठाईगीरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त प्रकरण की विवेचना में आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज खंगाला गया, जिसमें दो अज्ञात व्यक्तियों को एवेनजर मोटर सायकल से आकर डिक्की खोलकर रकम चोरी करते देखा गया। उक्त हुलिया के व्यक्तियों एंव मोटर सायकल की तलाश लगातार मुखबीर लगाकर की जा रही थी कि आज दिनांक 01.03.22 को मुखबीर से सूचना मिला कि उसी हुलिया का एक व्यक्ति एवेनजर मोटर सायकल बिना नम्बर में बस स्टैंड महासमुंद के आसपास देखा गया है। मुखबीर सूचना के आधार पर सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली के टीम बस स्टेैंड़ महासमुंद पहुचकर मुखबीर के निशानदेही पर उस व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससें पूछताछ पर अपना नाम प्रमोद नट पिता चक्रधर नट उम्र 42 वर्ष सा. पंडरापारा पोस्ट विजय नगर थाना कापू जिला रायगढ़ का होना बताया। महासमुंद आने का कारण पूछने पर पुलिस को गुमराह कर गोलमोल जवाब देता रहा। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई एवं बारिकी से पूछताछ करने पर करीबन एक वर्ष पूर्व कापू क्षेत्र में साथी विजय सिंह के साथ बिना नम्बर की लाल रंग की एवेनजर मोटर सायकल चोरी किया था, उसी मोटर सायकल में आज से 4 माह पूर्व अपने साथी विजय सिंह नट पिता आनंद राम नट उम्र 40 वर्ष सा. कंडरमा थाना कापू जिला रायगढ़ के साथ एवेनजर मोटर सायकल में महासमुंद आकर भारतीय स्टेट बैंक में पैसे निकालने वालो की रेकी करना तथा दो महिलाओं द्वारा पैसा निकालकर अपने स्कूटी के डिक्की में रखकर जाते हुये देखकर उनका पीछा करते हुये गये। जिनके द्वारा केनरा बैंक के सामने स्कूटी को खड़ी कर अंदर जाने पर खड़े मेस्ट्रो स्कूटी के डिक्की से नगदी रकम 1,08,000 रूपयें चोरी करना स्वीकार किया पूछताछ पर इनके द्वारा भाटापारा शहर में नगदी 45000 रूपयें मोटर सायकल की डिक्की से, बेमेतरा में कार की डिक्की खोलकर 1,45000 रूपयें तथा आरंग में मोटर सायकल की डिक्की से नगदी 20,000 रूपयें चोरी करना बताया एवं चुराये हुये रूपयें को दोनो आपस में बराबर बाटना एवं अपने ऐसो आराम, जुआ खेलने व खाने-पीने में खर्च कर देना बताया। आरोपी की तलाशी पर उसके पास दो नग लोहे की छड़ से बना टी आकार का लॉक तोड़ने का औजार एवं 1000 रूपयें नगदी मिला, जिसें तथा एवेनजर मोटर सायकल को जप्त किया जाकर आरोपी को थाना सिटी कोतवाली द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसकी तलाश जारी है। यह सम्पूर्ण कार्य श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर, अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपुत, सउनि विकास शर्मा, प्रआर. मिनेश धु्रव, श्रवण कुमार दास, प्रकाश ठाकुर आर. त्रिनाथ प्रधान, शैलेष ठाकुर, चम्पलेश ठाकुर द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी –
01. प्रमोद नट पिता चक्रधर नट उम्र 42 वर्ष सा. पंडरापारा पोस्ट विजय नगर थाना कापू जिला रायगढ़।

जप्त सामग्री –
01. एक लाल रंग की बिना नम्बर एवेनजर मोटर सायकल चेचिस नम्बर MP2B43CY3JCH58461 कीमती करीबन 50,000 रूपयें।
02. लोहे से बना दो नग टी आकार का औजार।
03. नगदी रकम 1000 रूपयें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!