देश-दुनिया

सर्दी और कोहरे का असर… शहनाई की खुशियां मातम में बदली

(देशदुनिया काकाखबरीलाल). राजस्थान के शेखावाटी इलाके में कड़ाके की सर्दी और भारी कोहरे के बीच गुरुवार सुबह चूरू जिले में एक भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 11 पर सुबह करीब 9 बजे हुआ। बीकानेर से रतनगढ़ की ओर आ रही एक वैन सामने से आ रही एक यात्री बस से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि वैन में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इस हादसे का शिकार अधिकांश लोग एक ही परिवार के हैं. 19 जनवरी को बीकानेर में शादी होनी है और इसी शादी के कार्ड रतनगढ़ देने सुबह रवाना हुए थे. इस बीच राजलदेसर-परसनेऊ के बीच नेशनल हाईवे 11 पर हादसा हो गया। एक निजी यात्री बस रतनगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी और राजलदेसर के पास इसी बस से बीकानेर से आ रही वैन टकरा गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी भीषण थी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!