छत्तीसगढ़

ONGC में फायरमैन से लेकर मैनेजर तक के पदों पर होगी भर्ती, 3 लाख सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 18 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सीनियर लेवल के 2 पदों पर होगी भर्ती

  • जनरल मैनेजर (HSE एंड फायर)
  • जनरल मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)-1

योग्यता

मैनेजर के 2 पदों के लिए 57 साल की उम्र तक का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट जैसी डिग्री होना अनिवार्य है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार भी मैनेजर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उनके पास कम से कम 25 साल का कार्य अनुभव हो जिसमें 7 साल का कार्य अनुभव वरिष्ठ पद पर होना अनिवार्य है।

सैलरी

मैनेजर के पद पर सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 2 लाख 30 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

एक्जीक्यूटिव लेवल के 22 पदों पर होगी भर्ती

  • क्रैकर- 1
  • पॉलीमर-1
  • ऑफ़साइड-2
  • मैकेनिकल- 1
  • इंस्ट्रूमेंटेशन- 02
  • इलेक्ट्रिकल- 03
  • फायर- 1
  • SAP- 1
  • मटेरियल मैनेजमेंट- 6
  • फाइनेंस- 02
  • ह्यूमन रिसोर्स (HR)- 02

योग्यता

एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कार्य अनुभव होना आवश्यक है। एग्जीक्यूटिव के 22 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स में आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास एमबीए की डिग्री के साथ 2 साल से ज्यादा का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं क्रैकर प्लांट में डीसीएस संचालन में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की डिग्री और कार्य अनुभव को वरीयता दी जाएगी।

सैलरी

एग्जीक्यूटिव के पदों पर सिलेक्शन होने के बाद उम्मीदवार को हर महीने 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी तक सैलरी दी जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!