छत्तीसगढ़
महांसमुद : 102 लोगों ने कराया अपनी आंखों की नि:शुल्क नेत्र और मोतियाबिन्द जांच

उड़ान गुड शेपर्ड सोसायटी द्वारा संचालित विरासत वृद्धजन केन्द्र में एम.जी.एम नेत्र चिकित्सालय रायपुर के सहियोग से नि:शुल्क नेत्र एवं मोतियाबिद जांच का आयोजन किया गया।
जिसमें 102 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इनमें से 38 लोगों को मोतियाबिद की शिकायत मिली इनमें से आर्थिक रूप से बहुत कमजोर 7 महिलाएं एवं 10 पुरूषों को नि:शुल्क मोतियाबिद हेतु रायपुर एम.जी.एस चिकित्सालय भेजा गया।
इस दौरान इनके रहने तथा आजे जाने, खाने पीने की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी। शेष सक्षम लोग अपने स्वंय के खर्च से मोतियाबिद ऑपरेशन करवाने तैयार हंै। यह कार्यक्रम संस्था के संचालक डॉ. जार्ज रावटे एवं अनिता जी. रावटे के मार्ग दर्शन में आयोजित था। इस कार्यक्रम के लिए गुड शेपर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुंद के समस्त शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया।
AD#1
























