छत्तीसगढ़

तीन दिन की बच्ची का सफल ऑपरेशन कर डाक्टरो ने बच्ची को दिया नया जीवन दान

तीन दिन की बच्ची का सफल ऑपरेशन operation कर चिकित्सकों ने उसे जीवन दान दिया है। बच्ची स्पाइनलबाईफीडा spinal bifida बीमारी से ग्रसित थी। चिकित्सक बताते हैं कि इस बीमारी में रीढ़ और पीठ का हिस्सा विकसित नहीं होता है। इसके अलावा बच्ची के मस्तिष्क में भी पानी भरा हुआ था।किम्स kims अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे secr के कर्मचारी की नवजात बच्ची इस गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। दरअसल गर्भधारण के बाद लगातार सोनोग्राफी sonography करवाई गई पर इस बीमारी का पता नहीं चला। जब अंतिम सोनोग्राफी हुई तो इस बात की जानकारी मिली। ऐसे में गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर सोफिय़ा सुल्ताना ने उनकी नार्मल डिलीवरी कराई। अब चुनौती बच्ची के पीठ के उस हिस्से की सर्जरी थी जो कि अविकसित था।इतना नहीं नहीं रीढ़ की नसें भी बाहर निकली हुईं थीं। इसमें भी चैलेंज यह था कि इतनी कम उम्र में ऑपरेशन से और अपंगता एवं जान का खतरा भी था। इसके बाद इस जटिल सर्जरी को किम्स के न्यूरोसर्जन डॉ रवि शेखर, डॉ सुधा राम व अनेस्थेटिक डॉ. सिद्धार्थ सोनी ने सफलता पूर्वक किया।मासूम के पिता ने अपनी पत्नी के गर्भ धारण करने के बाद से ही नियमित डॉक्टरों की सलाह का पालन किया व समय समय पर उनके निर्देशानुसार सोनोग्राफी कराते रहे, पर आठवें महीने तक भी उनको अपने बच्चे को किसी गंभीर बीमारी होने का अंदेशा नहीं था।
अंतिम सोनोग्राफी में पता चला
अंतिम सोनोग्राफी करने पर उनको पता चला की उनके बच्चे को पाइनलबाईफिडा नामक गंभीर बीमारी है साथ ही उसके मस्तिष्क में भी पानी भरा हुआ है। बीमारी को देखते हुए उनकी पत्नी को शहर के किम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया, जहां गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर सोफिय़ा सुल्ताना ने उनकी नार्मल डिलीवरी कराई और नीओनेटोलॉजिस्ट डॉ अनीस अकबनि की देखरेख में बच्चे का ध्यान रखा गया।
डॉ रवि शेखर ने बताया कि बच्ची के मस्तिष्क से पानी निकालने के लिए सर्जरी अभी नहीं हो सकती, क्योंकि बच्ची अभी छोटी है। 3 से 6 महीने के बाद इसपर काम किया जाएगा। फिलहाल मां और बेटी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और दोनों स्वस्थ हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!