सरायपाली

सरायपाली : लाखो के अवैध कबाड़  के साथ 1 युवक धरा गया

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था  इसी क्रम में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक  को  दिनांक 26/06/2022 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की एक ट्रक क्रमांक CG 04DM2081 अवैध लोहे की चोरी का कबाड़ सामान लेकर उड़ीसा से रायपुर की ओर आ रही है की सूचना तस्दीकी  हेतु हमराह स्टाफ रवाना होकर NH 53 बैतारी के पास गए जहा चेकिंग के दौरान कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक आया जिसे रोककर ड्राइवर से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजाराम मिश्रा पिता जगदीश प्रसाद मिश्रा उम्र 32 वर्ष साकिंन आदर्शपारा सुतामिल के पास बरगढ़ थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ उड़ीसा का होना बताया तलाशी लेने पर अवैध रूप से चोरी का लोहे का कबाड़ सामान पुरानी कार ट्रैक्टर ट्रक का कटा हुआ  बॉडी इंजन गेट टंकी व अन्य लोहे का जंग लगा हुआ सामान होना पाया गया जिसका कागजात पूछने पर कोई सही कागजात पेश ना कर पाने पर अवैध कबाड़ का सामान व ट्रक  समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)crpc 379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 10/2022 , 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में  एएसआई सोनचंद डहरिया  आरक्षक चंद्रशेखर साहू मानवेंद्र ढिढी स्टाफ  का योगदान रहा

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!