छत्तीसगढ़

महासमुंद: तुम गाय चराने से मना करने वाला कौन होता है कहकर  पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। पुनित राम जागडे  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 17 परसट्ठी का रहने वाला है कक्षा चौथी तक की पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 24.10.25 के शाम 04 बजे गांव का रूपराम साहू, निलकमल साहू, मंगलू यादव ,ईश्‍वर यादव व अन्य. लोग खेत के पास गाय चरा रहे थे जिसे मेरे फसल को मत चराना कहकर मना किया था। शाम करीब 06 बजे  अपने ब्यारा से घर आ रहा था ,बम्हनी जाने के रास्ता पर गांव का रूपराम साहू, निलकमल साहू, मंगलू यादव ,ईश्वर यादव व अन्य लोगो के द्वारा फसल को मत चराना कहकर मना किया था उसी बात को लेकर तुम गाय चराने से मना करने वाला कौन होता है कहकर  अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मंगलू यादव पत्थर से सिर में, व रूपराम साहू बांस के डंडा से कमर ,पसली में व निलकमल साहू, ईश्वर यादव व अन्य लोगो ने हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट से सिर, कमर, पसली व शरीर के अन्य जगह पर चोट लगी है। घटना को  पत्नि धनेशी बाई जागडे व भुवन साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!