छत्तीसगढ़

रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस में लगी आग, पुराने दस्तावेज जलकर खाक

राजधानी के रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण कार्यालय में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात दो बजे आग लग गई। रात में आरक्षण कार्यालय बंद होने से आग लगने से धुआं निकलते देख कुछ लोगों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। रात में ही आरक्षण कार्यालय को खुलवाया गया। जीआरपी के फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर दो दमकल वाहन तुरंत पहुंच गए। दमकल आने से पहले आग की लपटे तेज होने लगी लेकिन दमकल कर्मियो ने आग पर काबू पा लिया। आरक्षण विभाग के कर्मियों ने कहा शायद शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है आग लगने से आरक्षण काउंटर पर दस्तावेज और आरक्षण फार्म आदि जल गए। आग लगने से आरक्षण फार्म और पुराने दस्तावेज जलकर राख हो गए थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!