छत्तीसगढ़

अपने बीमार पिता को नहीं बचा सकी बेटी, इलाज के लिए ज्वेलरी बेचने गई पर रास्ते में वो भी हो गई चोरी

पिता के उचार के लिए एक बेटी अपनी पूरी ज्वेलरी बेचना चाहती थी। इसके लिए उसने अपनी सहेली से ज्वेलरी दुकान के बारे में पूछा और रिसाली बैग लेकर पहुंच गई। उसे वह दुकान बंद मिली तो सहेली के घर चली गई। वहां से लौट आई और कमरे में बैग खोलकर देखा तो ज्वेलरी गायब थी। दु:खद यह रहा कि उसके पिता भी नहीं रहे। तीन माह के बाद जब वह लौटकर आई तब उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश सिंगरौली निवासी सोना साहू (30 वर्ष) बीसीए की पढ़ाई भिलाई से कर रही थी। वह पीजी में नियोगी हाउस विद्या विहार कालोनी नेहरू नगर में रहती थी।सितंबर 2021 में उसके पिता की तबियत बिगड़ गई तो उन्हें एम्स में भर्ती कराया। उपचार के बीच पैसे की जरूरत पड़ी। तब उसने ज्वेलरी बेचने अपनी सहेली रोमिता महाजन से दुकान के बारे में पूछा। उसने रिसाली की एक दुकान का नाम बताया। 10 सितम्बर को सुबह 9 बजे वह 6 सोने की अगूंठी, 1 प्लेटिनम की अगूंठी, 2 जोड़ी सोने के कान का टाप्स बैग में रखी और बेचने के लिए रिसाली सहेली ज्वेलर्स गई, लेकिन दुकान उस वक्त नहीं खुली थी। तब वह सहेली रोमिता महाजन के घर मैत्री नगर चली गई। वहां पर रोमिता का भाई भी था। इस बीच सोना साहू ने रोमिता के बाथरुम का उपयोग किया।पुलिस ने बताया कि रोमिता, सोना को पिल्ला दिखाने के बहाने अपने पड़ोसी के घर उसे ले गई थी। इस बीच में रोमिता का भाई घर पर था। जब सोना बैग लेकर रोमिता के घर से निकल आई। अपने रूम में जाकर देखी तो बैग में रखे सफेद रंग का ज्वेलरी बॉक्स गायब था। इस बीच उसके पिता की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। वह गृहग्राम सिंहरौली चली गई। वहां से लौटी तब रिपोर्ट की। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!