महासुमंद

महासमुंद:धारदार वस्तु से हमला

महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में विरेंद्र कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम परसदा का रहने वाला है, ग्राम पंचायत परसदा का सरपंच है, ग्राम परसदा के शमशान घाट रोड निर्माण का काम चल रहा है जिसमें ट्रेक्टर से मुरूम डालने के लिये छोटे डबरी से मुरूम ले जा रहे थे, जिसे गांव का चम्पेश्वर ऊर्फ छोटू विश्वकर्मा मुरूम ले जाने नहीं दे रहा था और बोल रहा था कि ग्राम सरपंच को बुलाओ तब तुम लोग मुरूम ले जा सकते हो नहीं तो  मुरूम नहीं ले जाने दूंगा, कहकर ट्रेक्टर ड्रायवर से बहस कर रहा था, तब फोन कर ट्रेक्टर ड्रायवर ने  सारी बातें बताया,  वहां पर रात्रि करीबन 11.30 बजे पहूंचा तो  पूछा कि कौन काम को मना किया है तो चम्पेश्वर ऊर्फ छोटू विश्वकर्मा मैं मना किया हूं कहकर आवेश में आकर  अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ रखे कोई चौडा पट्टी जैसे धारदार वस्तु से  मारने लगा हाथ से रोका तो बायें हाथ के अंगूठा एवं ऊंगली में चोंट आया है, घटना को टिकेन्द्र चंद्राकर, गजेंद्र चंद्राकर एवं ट्रेक्टर का ड्रायवर ने देखा है  पुलिस ने 294-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!