छत्तीसगढ़
कॉलोनियों में सख्त पेट्रोलिंग करती पुलिस से परेशान चोरों ने लगाया अजब दिमाग

कॉलोनियों में सख्त पेट्रोलिंग(strict patrolling) करती पुलिस से परेशान चोरों ने लगाया अजब दिमाग, पुलिस की नाक के नीचे पुलिस कॉलोनी(Mungeli Police Colony) में ही चोरों ने दो पुलिसकर्मियों के घर की कुंडी तोड़कर लाखो रुपये व नगदी जेवरात पार कर दिए, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के ही घर में चोरी हो जाने की खबर पर विभाग की जमकर किरकिरी हो रही। पुलिस की कार्यवाही पर भी गंभीर सवाल उठ रहे है। पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कॉलोनी का है।
AD#1



























