नारायणपुर

जिले के युवाओं ने बताया उपयोगी ,सरकार के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका

(नारायणपुर काका खबरीलाल) .

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियों से निकलकर न जाने कितने ऐसे युवक-युवती होंगे, जो सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसे प्रतियोगियों के लिए राज्य शासन द्वारा जिले में परीक्षा पूर्व कोचिंग क्लास भी चलायी जा रही है, जो पूर्णता निःशुल्क है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए मूल समस्या सही बुक मटेरियल की होती है। अंदरूनी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए जिले से निकलकर पुस्तकें लाना या व्यवस्था करने में समस्या होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में राज्य शासन की नीतियांे, योजनाओं-कार्यक्रमों तथा अभियानों से सम्बंधित समसामयिक के प्रश्न भी प्रतियोगी परीक्षा में काफी संख्या में देखने को मिलता है। उन सभी परीक्षाओं के लिए भी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित यह छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।
शासकीय जिला गं्रथालय में पढ़ने आये बोरण्ड निवासी डमरूराम राणा जो कि सरकारी नौकरी और व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उसने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम बहुत बड़ा होता है, जिनमें से कई विषय शासन की योजनाओं और हाल के दिनों में हुए परिवर्तन से संबंधित होते हैं। हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवकों के दिमाग में हमेशा सवाल होते हैं कि शासन की इतनी सारी योजनाओं का कैसे अध्ययन किया जाए? ऐसे विषयों से संबंधित डेटा के लिए प्रमाणिक स्त्रोत क्या होना चाहिए? श्री राणा ने बताया कि यह पत्रिका हम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस पत्रिका में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों का समायोजन किया गया है। जिसे पढ़कर हम अपने सामान्य ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं। इस पत्रिका के प्रकाशन के लिए हम प्रधान संपादक एवं जनसंपर्क विभाग की टीम को धन्यवाद देते हैं। 
वहीं कोयलीबेड़ा निवासी शिवनाथ ध्रुव ने बताया कि जनमन पत्रिका सरकार के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है और प्रमाणित आकड़े और विश्लेषण भी प्रदान करता हैं। निबंध तैयारी के लिए ये पत्रिका बहुत अच्छा स्त्रोत हैं। आप इसमें हाल ही में शुरू की गई सरकारी योजनाओं, सरकारी पहल, नीतिगत पहल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिसम्बर माह में प्रकाशित हुई यह जनमन पत्रिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने युवाओं के लिए बहुपयोगी सिद्ध होगी। 
    बता दें कि राज्य शासन की नीतियांे, योजनाओं-कार्यक्रमों तथा अभियानों को जनता तक पंहुचाने के लिए राज्य सरकार के मुखपत्र के रूप में एक मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन की शुरुआत की गई है। यह पत्रिका कई वर्षों से जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की जाती रही है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग रूपों तथा अलग-अलग कालखण्डों में प्रकाषित होती है। इस पत्रिका का वितरण राज्य के सभी कार्यालयों, संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, पुस्तकालयों, कॉलेजों में निःशुल्क किया जाता है। 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!