छत्तीसगढ़

72 वर्षीय वृद्धा और 9 वर्षीय बालिका का शिकारी तेंदुआ- वन विभाग के पिंजरे में कैद

20 अक्टूबर को कुचैना के 72 वर्षिय महिला का शिकार तेंदुए ने किया था, तब से गरियाबन्द रेंज के अफसरो ने कुचैना, काजनसरा व बम्हनी में पिंजरा लगाया हुआ था। डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद है।सम्भवतः 20 अक्टूबर की रात महिला को शिकार बनाने वाला यही तेंदुआ है, अन्य दो घटनाओं में भी यही था ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित दूसरी जगह ले जाने की तैयारी चल रही है। ग्राम कुचैना में 72 वर्षीय महिला का शिकार करने के 36 दिन बाद वन विभाग के पिंजड़े में यह आदमखोर तेंदुवा कैद हुआ। आज शाम लगभग 6 बजे काजनसरा में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है। इसकी जानकारी लगते ही वन अमला मौके पर पहुँच गया। इस दौरान गुस्साई ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई है, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए वन विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।अब तक 72 वर्षीय महिला के अलावा 19 अगस्त को बम्हनी के 9 साल की बेटी रानी को तेंदुए ने अपना ग्रास बनाया था। डेढ़ साल पहले भी कुचैना में एक मासूम को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। लगातार हुई घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का आलम था। आज तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में उसके प्रति काफी गुस्सा देखा गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!