महासुमंद

महासमुंद : विकासखण्ड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 26 अगस्त तक आयोजित

हरेली तिहार के दिन शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की समापन के बाद अब तीसरे चरण विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर का आयोजन 24 से शुरू होकर 26 अगस्त तक जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जा रहा है। दूसरे चरण में जोन स्तर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुकाबला नॉक आउट पद्धति से राजीव युवा मितान क्लब के विजेता प्रतिभागी एवं दलों के मध्य 31 जुलाई तक चला।

विकासखण्ड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर दूसरे चरण जोन स्तर के विजेता खिलाड़ियों को सम्मिलित कराने का दायित्व नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नामांकित अधिकारियों को दिया गया है। जोन स्तर पर विजेता प्रतिभागी दल आयु एवं वर्गवार नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो खिलाड़ी नगरीय क्लस्टर स्तर पर जीत हासिल करेंगे उन्हें चौथा चरण जिला स्तर पर भेजा जाएगा। आज 25 अगस्त को संखली, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, बाटी एवं लगड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। 26 अगस्त को 8 खेल फुगड़ी, भौंरा, बिल्लस, गेड़ी दौड़, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, रस्सीकूद एवं कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन के बाद चौथा चरण जिला स्तर पर एवं पांचवा चरण संभाग स्तर पर तथा अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 16 खेल विधाएं इनमें दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों ने इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस वर्ष चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!