महासमुन्द : राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत परीक्षण शिविर 23 को बसना में

राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत गरीबी रेखा सेनीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध बेसहारा लोगों एवंदिव्यांगजनों को जीवन सहायक व्हील चेयर एवं अन्यसहायक उपकरण मुहैया कराए जायेंगे। इसयोजनांतर्गत वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगों के पंजीकरण कलमंगलवार 23 नवम्बर को जिले की बसना तहसील केमंगल भवन से शिविर आयोजित होगा। परीक्षण उपरांतअलग से शिविर लगाकर पात्र वरिष्ठ नागरिकों कोउनकी दिव्यांगता/दुर्लभता के अनुरूप निःशुल्कसहायक उपकरणों का अलग से शिविर लगाकरवितरण किया जाएगा।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह नेबताया कि महासमुन्द जिला के सभी जनपद पंचायतोंमें राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत शिविरों काआयोजन 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक कियाजाएगा। बसना जनपद पंचायत में पहला शिविरमंगलवार 23 नवम्बर को मंगल भवन में आयोजितहोगा। बुधवार 24 नवम्बर को महासमुन्द के जिलाचिकित्सा परिसर में, गुरूवार 25 नवम्बर को पिथौरा केमिडिल स्कूल लाखागढ़ में आयोजित है। इसी प्रकारसरायपाली में शुक्रवार 26 नवम्बर को जनपद पंचायतपरिसर और अंतिम शिविर शनिवार 27 नवम्बर कोबागबाहरा के पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में रखागया है। यह सभी शिविर प्रातः 10ः00 बजे से शुरूहोकर शाम 05ः00 बजे तक चलेंगे।
श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि इच्छुक हितग्राही इसयोजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना केतहत आवेदन करना होगा। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकीउम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, जिनकी मासिक आय15 हजार से कम हो वे अपने साथ जरूरी दस्तावेज कीप्रति, आय प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारी/एमपीएमए,ग्राम प्रधान/मुखिया द्वारा प्रदत्त बीपीएल राशन कार्डधारक, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति की छायाप्रति,भारत सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा जारी किया गयाफोटोयुक्त पहचान पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड,वोटर कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड इत्यादि दो छायात्रितआवेदन के साथ जमा करने होंगे। दिव्यांगजनों हेतुदिव्यांगजन प्रमाण प्रति (न्यूनतम 40 प्रतिशतदिव्यांगता) सहित उपरोक्तानुसार दस्तावेज आवेदन केसाथ एवं दो फोटो साथ लाना होगा। इस योजनांतर्गतवरिष्ठ नागरिकों हेतु पात्रतानुसार सहायक उपकरणछड़ी, वॉकर, व्हील चेयर, कान की मशीन, चस्में, कृत्रिमदांत, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाईकल कालर इत्यादि सहित27 कृत्रिम उपकरण शामिल है। जो वितरित किएजायेंगे।
एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को शिविर में परीक्षणकर बाद में आयोजित शिविरों में पात्र हितग्राहियों कोट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बी.टी.ई. (कान की मशीन),एक्सिला/एल्बो बैशाखी, दृष्टि बाधितार्थ, फोल्डिंग छड़ी,ब्रेलकिट, एमएसआईईडी किट, वैज्ञानिक रूप से निर्मितआधुनिक मानक एप्स और उपकरणों जरूरतमंददिव्यांगों को परीक्षण उपरांत जरूरत के हिसाब सेवितरण किया जाएगा।
























