छत्तीसगढ़

धान मिसाई के दौरान दो महिला की दर्दनाक मौत

जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ है, जिसमें किसान परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है। धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। मशीन में दबकर दोनों महिलाओं की मौत हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमडीह में किसान धान मिसाई का काम कर रहे थे। अमेरी गांव की महिलाएं भी वहां काम कर रही थीं। इसी दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। थ्रेसर मशीन में दबकर अमेरी गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन गांव की दो-दो महिलाओं की मौत की इस घटना के बाद केवल परिजन ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के ग्रामीण शोक संतप्त हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!