छत्तीसगढ़

20 से अधिक भैसों को बूचड़खाने ले जा रहे तस्कर, चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

चौरासी थाना पुलिस ने एक ट्रक से 21 भैंसे और 2 भैंसो की छुड़वाया है। तस्कर भैसों को सीमलवाड़ा से जयपुर के बूचड़खानों लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वेंजा चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि तस्कर हबीब पुत्र शाबिर मुल्तानी निवासी चांद टेकरी थाना मोडासा गुजरात, नासिर पुत्र अल्लारख मुल्तानी मुसलमान और अरबाज पुत्र बाबू मुल्तानी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई।

इस दौरान सीमलवाड़ा से आ रहे एक गुजरात नंबर के ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक सही जवाब नहीं दे पाया। ट्रक में 2 अन्य लोग भी बैठे थे। ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो 2 हिस्सों में ठूंस-ठूंस कर भैंस भरी हुई थी। भैंस परिवहन को कोई दस्तावेज नहीं था। चौकी प्रभारी ने बताया कि 21 भैंसे और 2 भैंसो को मुक्त करवाया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भैसों को गुजरात से जयपुर के बूचड़खाने लेकर जा रहे थे।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!