सरायपाली

सरायपाली : लिमउगुडा में घर के सामने शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को दिनांक 16 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमउगुडा का उत्तर कुमार साहू नामक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी उत्तर कुमार साहु पिता परदेशी साहू उम्र 30 वर्ष साकिन लिमउगुडा का लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी मसाला शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 90ml कीमती करीबन 100रू. , 02 नग डिस्पोजल ग्लास, 02 पानी पाऊच कीमती 20, जुमला किमती 120रू. के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!