छत्तीसगढ़

शौक-शौक में बन गया कलाकार…. जिसे देखकर हर कोई कायल हो गया

यहां एक हुनरमंद छात्र ने अपनी प्रतिभा की छाप बिखेरी है। जिसे देखकर हर कोई कायल हो गया है। बिलासपुर के एक गवर्नमेंट स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र हर्ष रजक के हाथों में ऐसी कलाकारी है कि वह चेहरा देखकर कागज पर तस्वीरें उकेर लेता है। हर्ष ने जिला स्तरीय राज्योत्सव प्रदर्शनी में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मिनटों में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर का स्केच मिनटों में तैयार किया। जिसे देखकर सभी हैरान रह गये। आप को बता दे की चांटीडीह में रहने वाला छात्र हर्ष रजक गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ता है। बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के साथ-साथ पेटिंग में भी हैं। वह स्केच में बॉलीवुड के अभिनेता और महानायकों का तस्वीर बनाने लगा। शुरूआत में आर्थिक तंगी के चलते वह कोयले के टुकड़ों से कागज में स्केच बनाता था। फिर धीरे-धीरे कर उसके हाथ ऐसे मंज गए कि हर्ष एक पेंटर की भांति स्केच बनाने लगा। इस दौरान उसकी प्रतिभा को देखकर लोग मदद के लिए पेंसिल, रबर पेंसिल, ड्राइंग चार्ट उपलब्ध कराने लगे। उसकी इस कलाकारी को देखकर लोग पेटिंग व स्केच के लिए सामान खरीदकर देते और अपनी तस्वीरें भी बनवाते। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने भी उसकी प्रतिभा को निखारने में मदद की है। यही वजह है कि अब छात्र हर्ष चेहरा देखकर मिनटों में ही कागज में हुबहू स्केच बना लेता है। उसकी प्रतिभा को आगे लाने के लिए राज्योत्सव की प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग ने हर्ष को शामिल किया। इस दौरान छात्र हर्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की तस्वीरें बनाई। 16 वर्षीय छात्र के इस हुनर को देखकर अफसर भी हैरान रह गए। इस दौरान लोगों ने उसके साथ सेल्फी भी ली।

हर्ष की पेंटिंग बनाने का शौक भी रोचक है। वह प्राइमरी स्कूल में था, तब हीरो-हीरोइन की तस्वीरें देखा था। उन्हें देखकर वह कागज में उनकी तस्वीरें बनाने का प्रयास करने लगा। धीरे-धीरे उसका यह शौक कलाकारी में बदल गया और अब वह एक शानदार पेंटर की तरह स्केच बनाने लगा है। शुरूआत में वह हीरो-हीरोइन की ही तस्वीरें बनाता था। स्क्रैच सीखने के बाद अब वह महापुरुषों के साथ नेताओं की तस्वीरें उकरने लगा। हर्ष ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी कलाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। इससे मेरा प्रयास सार्थक हो रहा है और मैं अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। पिता होटल में करते हैं काम हर्ष रजक की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके पिता राघवेंद्र राव सभा भवन के सामने होटल में काम कर परिवार का गुजारा करते हैं। आर्थिक तंगी के बाद भी उसके पिता अपने बेटे की कला को निखारने के लिए मेहनत की कमाई से रबर पेंसिंल के साथ ही ड्राइंग चार्ट खरीद कर लाते हैं। ताकि उसके बेटे की कलाकारी को सामने ला सके। संसदीय सचिव मंडावी ने दिया पुरस्कृत सोमवार को राज्योत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव इंद्र साह मंडावी शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने छात्र हर्ष रजक के बनाए पेंटिंग को भी देखा। छात्र की इस प्रतिभा को देखकर इंद्र साह खुश हो गए। उन्होंने उसे 15 सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!