PM Kisan Yojana इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 10वीं किस्त की डेट जारी हो गई है। तय तारीख के दिन सरकार पंजीकृत किसानों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। बता दें कि सरकार ने अभी तक 9वीं किस्त जारी कही है।
वहीं अब 10वीं किस्त जारी करने की डेट तय हो गई है। सरकार की तरफ से किस्त ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। बता दें कि सरकार ने अब तक 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपये भेज चुकी है। अब केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने और आर्थिक सहायता को लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत मोदी सरकार पंजीकृत किसानों के खाते में सलाना 2,000 रुपए की तीन किस्त यानी 6000 रुपए उनके खाते में भेजती है।






















