छत्तीसगढ़िया गांडा़ समाज और छत्तीसगढ़ चौहान सेना पौधारोपण कर मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस

- जिलाध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम सागर के नेतृत्व में किया जाएगा स्कूली बच्चों को बैग और कॉपी वितरण:
महासमुंद (काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़िया गांडा़ समाज और छत्तीसगढ़ चौहान सेना 9 अगस्त को विश्व आदि दिवस मनाएगा इस मौके पर छत्तीसगढ़िया गांडा़ समाज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम सागर एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गण बसना में पौधारोपण करेंगे इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है!
जिलाध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम सागर ने बताया कि सांस्कृतिक रीति-रिवाज और मान्यताओं की दृष्टि से गांडा़ समाज आदिवासी है त्रुटिवस उसे अनुसूचित जाति सूची में डाल दिया गया है पुनः मूल वर्ग अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के प्रक्रिया चल रहे हैं गांडा़ समाज आज भी आदिवासी रीति रिवाज और परंपराओं का निर्वहन करते आ रहे हैं इसी कड़ी में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने का फैसला जिलाध्यक्ष के द्वारा लिया गया है।
कार्यक्रम के संबंध में छत्तीसगढ़िया गांडा़ समाज के मीडिया प्रभारी दाशरथी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ सागर सुबह 11:00 बजे झलप में 12:30 बजे पिथौरा में समाज के वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 1:30 बजे बलौदाबाजार जिले के बया में समाज की स्कूली बच्चियों को बैग और कॉपी वितरण करेंगे 3:30 बजे सरायपाली के लोगों से सौजन्य मुलाकात एवं शाम 5:00 बजे बसना में दूल्हा देव की पूजा अर्चना कर पौधारोपण करेंगे एवं छत्तीसगढ़ चौहान सेना के द्वारा समाज के स्कूली बच्चों को बैग एवं कॉपी वितरण किया जाएगा। अंतिम में जिला कार्यकारिणी की बैठक रूपरेखा एवं कार्य योजना तैयार की जाएगी छत्तीसगढ़िया गांडा़ समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक सागर एवं मनीष जगत जी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।






















