सरायपाली : पढ़ाई तुंहर दुआर 0.2 के तहत कार्यक्रम हुआ संपन्न

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नई मंडी प्रांगण सरायपाली में किया गया। पठन, लेखन, गणितीय कौशल एवं हस्त पुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृतलाल पटेल (अध्यक्ष न.पा.सरायपाली)अध्यक्षता कुमारी भास्कर (अध्यक्ष जनपद पंचायत ) विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र चौधरी( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत) विशिष्ट अतिथि सुशीला गंगाराम पटेल( उपाध्यक्ष न.पा.) विशेष अतिथि राखी गणेश चौहान (पार्षद वार्ड नं.15) उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें विकासखंड के 38 संकुलों के सभी विधाओं में बच्चे एवं पालक बढ़ चढ़कर भाग लिये। जिसमें बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। पठन कौशल प्रथम भूमिका विश्वकर्मा द्वितीय साहिल ताण्डी तृतीय दिव्या डड्सेना विज्ञान के प्रयोग प्रथम दुर्गाशंकर जाल द्वितीय अमित कालू तृतीय नमिता विश्वकर्मा गणितीय कौशल प्रथम अदिति विशाल द्वितीय पुष्पेंद्र सिंह प्रोजेक्ट निर्माण प्रथम लखे चरण मेहेर द्वितीय ममता राणा तृतीय तुलसी चौहान हस्त पुस्तिका प्रथम केकती बरिहा द्वितीय सुमन मेहेर तृतीय खिलेश्वरी ने अपना स्थान रखा। आभार प्रदर्शन बीआरसी भोजराज पटेल ने किया।


























