छत्तीसगढ़

सरायपाली : जागरूक महिलाएं ही बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर : चातुरी डिग्रीलाल नंद

 

सरायपाली : छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा ग्राम हरदा नवागांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार, महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ साथ उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी डिग्रीलाल नंद ने कहा कि जागरूक महिलाएं ही छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल सकती है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है।

उन्होंने महिलाओं को अक्षर ज्ञान और बेटियों को शिक्षा देने को जरूरी बताया। श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद ने सभी महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मोंगरा बाई जगत सरपंच पति मनमोहन जगत पत्रकार नामदेव साहू महेंद्र वैष्णव श्रीमती उमा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पद्मिनी साहू श्रीमति नामदेव साहू और 8 महिला समुह की 50 महिलाएं छत्तीसगढ़ चौहान सेना के पदाधिकारीगण एवं गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!