छत्तीसगढ़

CGPSC 2019 के नतीजे जारी 26 साल के नीरनिधि ने किया टॉप, अब बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

CGPSC 2019 के रिजल्ट शुक्रवार शाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार 26 साल के नीरनिधि नंदेहा ने टॉप किया है। उन्होंने 988 मार्क्स के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा की इस परीक्षा में बाजी मारी है। लोक सेवा आयोग ने 242 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 700 से अधिक कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जल्द ही इनकी रैंक और आरक्षण के नियमों के आधार पर पोस्ट अलॉटमेंट की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

टॉप टेन में 7 लड़कियां

इस बार टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 7 लड़कियां शामिल हैं। टॉपर नीरनिधि के अलावा, सृष्टि चंद्राकर, सोनल डैविड, गगन शर्मा, रुचि शार्दुल, वर्षा बंसल, हर्ष लता शर्मा, अश्री मिश्रा, आकाश शुक्ला, मधुलिका डिक्सेना ने टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

इस 2019 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मार्च को ली गई थी। इसके बाद 732 लोगों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। 2 सितंबर से 17 सितंबर तक इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!