तुमगांव: चोरहा बोल रहे हो कहकर पिटाई


तुमगांव( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हिरालाल ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मालीडीह में रहता है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 16.02.2024 को शाम को खेत से वापस घर आया और बाजार चला गया । मां घर में अकेली थी । वापस आया तो मां बताई कि कमरे में रखा हुआ एक बोरी चावल नहीं है । तब अपनी मां से पुछा क्या कोई घर आया था तो बताई कि गांव का प्रेमसिंह ध्रुव पानी पीने आया था और पानी पीकर चला गया । तब प्रेमसिंह के घर पुछने के लिए गया तो प्रेमसिंह के पिता रामसिंह ध्रुव एवं उसका भाई तोषण ध्रुव मिला प्रेमसिंह घर में नहीं था तो उन लोगो को बताया कि कुछ देर पहले प्रेमसिंह हमारे घर पानी पीने आया था और पानी पीकर चला गया । मां घर मे अकेली थी । गया तो देखा कि घर में रखा एक बोरी चावल नहीं दिख रहा है । प्रेमसिंह आयेगा तो पुछना कहकर घर वापस आ गया। कुछ देर बाद रात्रि करीबन 09.00 बजे घर में था तभी रामसिंह ध्रुव एवं तोषण ध्रुव घर के सामने आये और बोले कि प्रेमसिंह को चोरहा बोल रहे हो कहकर गंदी गंदी गालियां देने लगा तब स्वयं एवं मां घर से बाहर निकलकर गाली क्यों दे रहे हो बोलने पर गाली देते हुए मां के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं तथा रामसिंह अपने हांथ में रखे डंडा से मुझे एवं मां को मारपीट किया है । तथा जाते जाते जान से मार देने की धमकी दिये हैं । मारपीट से सिर एवं माथा में एवं मां को हांथ ,पीठ में चोंटें आई है । घटना को दीदी हिरण बाई देखी सुनी है पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















