छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चार नए जिले का ऐलान मनेंद्रगढ़, सक्ती, मानपुर, सारंगढ बने नए जिले… छत्तीसगढ़ में कुल 32 जिले

प्रदेश में चार नए ज़िलों का अस्तित्व हो जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए उक्ताशय का एलान किया है। इन चार नए ज़िलों में मनेंद्रगढ़ सक्ती मानपुर और सारंगढ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने 18 नए तहसीलों और 4 जिलो की घोषणा की। इनमे नांदघाट,सोहेला,सीपत,बोदरी, बिहारपुर,चांदो,रधुनाथ नगर, डौरा- कोचली ,कोटमी- सकोला,सरिया,छाल,अजगरबहार, बरपाली,अहिवारा सरोना,कोरर,बारसुर ,मर्दापाल,धनोरा,अड़भार,गंगलूर,कुटरू ,लालबहादुर नगर,तोंगपाल को नया तहसील बनाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ ने बीते 2 सालों में 1 हज़ार 173 करोड़ रुपयों की लघुवनोपज खरीदी की है। जो देश की कुल खरीदी का 74 प्रतिशत है।1 साल में 263 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए और 20लाख 53 हज़ार किसानों को 92 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी समर्थन मूल्य पर किया गया। वही 17240 करोड़ का भुगतान किया गया राजीव गांधी किसान योजना के तहत पहले साल में 5628 करोड़ की प्रोत्साहन राशि समर्थन मूल्य पर किसानों को दी गई पहली किश्त के रूप में ₹150000000 से अधिक राशि दी जा चुकी है चिन्नकड़ा मेरा वादा है कि इस साल भी 5703 करोड रुपए की राशि चार किस्तों में दी जाएगी।

पहले हमने 17 लाख से अधिक किसानों की लम्बित सिंचाई जलकर राशि 244 करोड रुपए माफ किए थे और अब 30 जून 2020 तक लंबित सिंचाई जल कर की राशि 80 करोड़ माफ करने का निर्णय लिया है।

देश के राष्ट्रीय पर्व जब उल्लास से मनाया जाएगा तो उसमें छत्तीसगढ़ के वे मजदूर भी शरीक होंगे जिन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा, जिसमें 10लाख मजदूर भाई बहनों को ₹6000 सालाना अनुदान सहायता राशि दी जाएगी।भूपेश बघेल ने घोषणा करते हुए कहा कि नामांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!