सरायपाली: कर्मचारी फेडरेशन ने बीईओ को हटाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड के समस्त शिक्षक बीईओ आई पी कश्यप को हटाने की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन शैक्षणिक कार्य बहिष्कार करने का आह्वान किया है. विदित हो कि विगत 12/7/ 2021 से बीईओ हटाने को लेकर एसडीएम सरायपाली के माध्यम से माननीय शिक्षा मंत्री, कलेक्टर ,डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया था.18 जुलाई को आई पी कश्यप को बीईओ के वित्तीय प्रभार से हटा कर प्राचार्य के आर चौधरी को सौंपा गया था.तदोपरांत फेडरेशन ने छात्र हित में 15 दिवस का समय देते हुए कश्यप को संपूर्ण प्रभार से मुक्त करने की मांग की थी.किंतु कल दिनांक 2/8/2021 को जिला प्रशासन द्वारा बीईओ आई पी कश्यप को संपूर्ण प्रभार से हटाते हुए पिथौरा बीआरसीसी एफ ए नंद मूल पद प्रधान पाठक को बीईओ सरायपाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.एवं आई पी कश्यप को कहां पदस्थ किया गया आदेश में इसकी कोई जानकारी नहीं है. वरिष्ठ प्राचार्य व्याख्याताओं के रहते बीआरसीसी पिथौरा को अतिरिक्त प्रभार सौंप कर एक प्रधान पाठक को प्रभारी बीईओ बनाया गया है ,जो कि नियम विरुद्ध है.ऐसे भ्रामक आदेश से विकासखंड के समस्त शिक्षक संवर्ग क्षुब्ध है एवं फेडरेशन के बैनर तले 3/8/2021 को एसडीएम सरायपाली को ज्ञापन सौंपते हुए आदेश में तत्काल संशोधन करने की मांग की है एवं 4/8/2021 से संशोधित आदेश जारी होते तक अनिश्चितकालीन शालेय शैक्षणिक कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है.आज के ज्ञापन रैली में विकासखंड के दूर-दूर के शिक्षक शिक्षिकाएं कोविड-19 का पालन करते हुए बहुत बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान किये हैं.























