सरायपाली: लग्जरी वाहनों के साथ 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सरायपाली (काकाखबरीलाल). वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में विगत दिनों घटित चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।
इस निर्देश के बाद थाना सरायपाली प्रभारी द्वारा अपने मुखबीर को सक्रिय कर संदिग्ध लोगो की गतिविधियों पर निगरानी कर वाहन चोरों की लगातार पता तलाश की जा रही थी कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद को मुखबीर से सूचना मिली कि सरायपाली क्षेत्र में कुल लोगों द्वारा बिना कागजात के विभिन्न प्रकार के वाहन मारूती सियाज क्र0 CG 13 UJ 1836, होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295, मारूती आर्टिका क्र0 CG 04 LP 1347, मारूती डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710, मारूती आर्टिका क्र0 UP 16 CV 6812 को कार को चला रहे है।























